भूकंप: लोगों को खोजने के लिए गूगल की पहल

प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में सोमवार दोपहर आए बड़े भूकंप में अनेक लोग घायल हुए हैं और दूरदराज़ के इलाक़ों में अनेक लोग अपने परिजनों का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं.

इंटरनेट सर्च की कंपनी गूगल ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से प्रभावित लोगों का पता लगाने के लिए एक सर्विस लॉंच की है.

गूगल की पूपुल फ़ाइंडर वेबसाइट पर लोग अपने बारे में जानकारी दे सकते हैं या फिर औरों के हारे में डाटा डाल सकते हैं.

हालाँकि गूगल ने कहा है कि वह दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं कर सकती है.

गूगल ने ऐसी ही सेवा नेपाल में आए भूकंप के बारे में दी थी.

अमरीका की एजेंसी फ़ॉर इंटरनेशनल डिवेलेप्मेंट ने कहा है कि वह पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को मदद देने के लिए तैयार है लेकिन उसने ये भी कहा है कि उससे अब तक मदद का अनुरोध नहीं किया गया है.

उधर पेंटागन ने भी कहा है कि वह दोनों देशों को मदद करने के लिए तैयार है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को मदद देने की पेशकश की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से भी फ़ोन पर बात कर मदद की पेशकश की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>