यूरोपीय संघ का तुर्की के साथ समझौता

प्रवासी
प्रकाशित

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में हुई बैठक में यूरोपीय संघ के नेता तुर्की के साथ शुरुआती समझौते पर सहमत हो गए हैं जिससे यूरोप पहुंचने वाले प्रवासियों की समस्या से निपटने में मदद मिलने की उम्मीद है.

शरणार्थी

इस साल लगभग छह लाख प्रवासी समुद्र के रास्ते यूरोपीय संघ पहुंचे हैं जिनमें से अधिकतर तुर्की से ग्रीस के रास्ते आगे बढ़े हैं.

प्रवासियों की संख्या को नियंत्रित करने के बदले तुर्की ने यूरोपीय संघ के सामने कई मांगें रखी हैं.

सीरियाई शरणार्थी

इनमें तीन बिलियन यूरो की मदद और यूरोपीय संघ के शेनजेन इलाक़े में घूमने के इच्छुक तुर्की के लोगों के लिए उदार वीज़ा की मांग शामिल है.

यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ब्रसल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि वे इस समझौते के प्रति बहुत सचेत होकर आशावान हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>