'3डी टच' के साथ आया आईफ़ोन 6एस, 6एस प्लस

टिम कुक
इमेज कैप्शन, टिम कुक
प्रकाशित

ऐपल ने मंगलवार को अमरीका के सेन फ्रांसिस्को में आईफ़ोन 6एस और आईफ़ोन 6एस प्लस लॉन्च किया है.

साथ ही कंपनी ने 12.9 इंच का आईपैड प्रो और ऐपल टीवी भी लॉन्च किया है.

डिस्प्ले

6 एस का डिस्प्ले 4.7 इंच और 6 एस प्लस का डिस्प्ले 5.5 इंच है.

ऐपल आईफ़ोन 6एस

आईफ़ोन 6एस और आईफ़ोन 6एस प्लस में '3डी टच' नामक फीचर है जो इस बात का पता लगा सकेगा कि स्क्रीन को कितना ज़ोर से दबाया जा रहा है. इसकी मदद से यूज़र एक ऐप से दूसरे ऐप पर जल्दी और आसानी से जा सकेगा.

कैमरा

आईफ़ोन 6एस और आईफ़ोन 6एस प्लस में मुख्य कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. इसके कैमरे में 50 फीसदी ज़्यादा पिक्सल हैं.

ऐपल आईफ़ोन 6एस

दोनों फ़ोन पर 4के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं, यानि आप 3840x2160 पिक्सल की रिज़ोल्यूशन वाली तस्वीरें ले सकते हैं जो कि 30 फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड से रिकार्ड किए जा सकते हैं.

आगे की ओर सेल्फ़ी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

कंपनी का दावा है कि ये दोनों फ़ोन अब तक के सबसे तेज आईफ़ोन होंगे. कंपनी ने फ़ोन चार रंगों सिल्वर, गोल्ड, स्पेस ग्रे और रोज़ गोल्ड में उतारा है.

आईफ़ोन की कीमत

ऐपल आईफ़ोन 6एस

अमरीका में 24 महीनों के कॉन्ट्रेक्ट पर आईफ़ोन 6एस की कीमत होगी 0 डॉलर डाउन पेमेंट और तक़रीबन 27 डॉलर के 24 मासिक किस्तें.

अमरीका में 24 महीनों के कॉन्ट्रेक्ट पर आईफ़ोन 6एस प्लस की कीमत होगी 0 डॉलर डाउन पेमेंट और तक़रीबन 31 डॉलर के 24 मासिक किस्तें.

अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जर्मनी और कुछ अन्य देशों में 12 सितम्बर से प्री ऑर्डर बु्किंग शुरू होंगे, 25 सितम्बर से आईफ़ोन का उपलब्ध हो जाएगा.

भारत में आईफ़ोन कब तक उपलब्ध होगा और इसकी क़ीमत कितनी होगी इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

बड़ा आईपैड

आईपैड प्रो
इमेज कैप्शन, आईपैड प्रो

आईपैड प्रो का डिसप्ले 12.9 इंच का है जो कि उसके पिछले सभी मॉडलों में सबसे बड़ा है. ऐपल के आईपैड की बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि शायद इस कदम से उसमें बढ़ोतरी हो सके.

सीसीएस इनसाइट कंसलटेंसी के जेफ ब्लेबर कहते हैं, "भले ही ऐपल का आईपैड पिछले कुछ समय से मुश्किलों का सामना कर रहा है लेकिन वो बाज़ार में मौजूद बाक़ी सभी आईपैड से ज़्यादा सफल है."

ऐपल आईपैड प्रो

उन्होंने बताया, " यह अभी भी ये ऐपल को अरबों डॉलर का मुनाफ़ा देता है और ऐसे में इसकी स्क्रीन को बड़ा करने का क़दम कंपनी को फायदा पहुंचा सकता है."

कंपनी के अनुसार इसे नवंबर में लॉन्च किया जाएगा और इसे एक बार चार्ज करने के बाद यह 10 घंटे का बैकअप देगा. इसका वज़न 712 ग्राम है.

इसके साथ कंपनी ने स्मार्ट कीबोर्ड और ऐपल पेंसिल भी लॉन्च की है.

टीवी भी लॉन्च

ऐपल टीवी
इमेज कैप्शन, ऐपल टीवी

ऐपल के टीवी में ऐप्स भी होंगे और इसका ख़ुद का ऐप स्टोर भी होगा और आॅपरेटिंग सिस्टम भी.

इसको चलाने के लिए कंपनी ने एक ख़ास तरह का रिमोट बनाया है जो 'टच सेंसेटिव' होगा और जिसमें माइक्रोफ़ोन भी लगा होगा जिससे टीवी आपकी आवाज़ से भी काम करेगा.

आईफोन में मौजूद 'सीरी' नामक वर्चुअल असिस्टेंट को भी इस टीवी में रखा गया है जो आपकी पसंद के अनुसार फ़िल्में, टीवी सीरियल और वीडियो गेम भी चलाएगा.

ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "टीवी के भविष्य ऐप्स ही है. मुझे नहीं लगता कि इस टीवी को बनाने में हमें जा इतना समय लगा उससे हमने देरी कर दी."

उन्होंने कहा, "कई लोग ऐसी चीज़ देखना चाहते हैं जो सिर्फ़ आॅनलाइन मौजूद होती है. ऐसे में हमारा यह टीवी उनको एक अलग आज़ादी देगा और अगर उन्हें पसंद आया तो हम बहुत जल्द बाज़ार पर कब्ज़ा कर लेंगे."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi%20" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>