आईएस ने तीन प्राचीन इमारतों को ध्वस्त किया

पल्माइरा (फाइल फोटो)
प्रकाशित

सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के जिहादी लड़ाकों ने प्राचीन शहर पल्माइरा में पुरातात्विक महत्व की तीन इमारतों को धमाके से उड़ा दिया है.

पल्माइरा (फाइल फोटो)

पुरातात्विक महत्व की इमारतों की देखभाल करने वाले महकमे के प्रमुख मामून अब्दुल करीम के मुताबिक इनमें 103 ईस्वी में बना इलाहबेल टॉवर भी शामिल है.

पल्माइरा (फाइल फोटो)

पत्थरों से बनी यह बहुमंज़िला इमारत पल्माइरा के उस इलाक़े में बनी थी जिसे 'वैली ऑफ टॉम्ब' यानी मक़बरों की घाटी कहा जाता है.

पल्माइरा (फाइल फोटो)

इलाहबेल टॉवर को तबाह करने से कुछ ही दिन पहले इस्लामिक स्टेट ने पल्माइरा में दो प्रमुख इबादतगाहों को नष्ट किया था.

पल्माइरा (फाइल फोटो)

पल्माइरा, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल जगह है, जहां पहले सरकारी सैनिकों का नियंत्रण था.

पल्माइरा (फाइल फोटो)

लेकिन इस साल मई में इस्लामिक स्टेट ने पल्माइरा पर नियंत्रण कर लिया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>