सऊदी कंपनी के कॉम्पलेक्स में आग, 11 मरे

saudi arab fire
प्रकाशित

सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा है कि एक तेल कंपनी के कर्मचारियों के कॉम्पलेक्स में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है.

ये घटना सऊदी अरब के पूर्वी शहर ख़ोबार की है.

इस घटना में 200 से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं जिनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि आग का शिकार हुए लोगों में विदेशी कर्मचारी भी हैं.

आग सबसे पहले सऊदी अरब की एक बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरम्को के एक रिहाइशी कॉम्पलेक्स की बेसमेन्ट से शुरू हुई जो कि ऊपर की मंज़िलों तक पहुंच गई.

saudi arab fire

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टरों से आग बुझाने के प्रयास किए गए और कई लोग इमारत की छत पर चढ़ गए थे.

अरम्को में पचास हज़ार से ज़्यादा लोग काम करते हैं जिनमें ज़्यादातर दूसरे देशों से आए कर्मचारी हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>