ख़ूबसूरती बयाँ करती दुनिया की 9 तस्वीरें

प्रकाशित

हमारी दुनिया कई हैरान करने वाली चीज़ों और नज़ारों से भरी है. फिर वह चाहे विशालकाय कछुआ हो या 5 मीटर लंबा प्राचीन राइन्हो या विशालकाय सफ़ेद शार्क मछली या फिर पृथ्वी के ख़ूबसूरत नज़ारे.

बीबीसी अर्थ को उसके यूज़र्स ने ऐसी चौकाने वाली तस्वीरें भेजी हैं जिनसे पृथ्वी के वन्यजीव, प्रकृति, पर्वतों का बख़ूबी अहसास होता है.

विशालकाय हाथियों का समूह जब किसी सड़क से गुज़रे, तो ट्रैफिक तो बंद हो ही जाएगा. ये तस्वीर नाताशा एलन ने भेजी हैं.

आसमान, पहाड़ और नदी, सभी एक साथ दर्शा रहे हैं प्रकृति की ख़ूबसूरती. ये तस्वीर सेविन नॉर्डरम की है.

कैटरपिलर की यह तस्वीर वोलकेनो जूली ने भेजी है.

अमरीका में आने वाले ऐसे ही तूफ़ान टॉरनेडो कहलाते हैं. ये तस्वीर माइक वेनडरहोएक की है.

एरिक हेनेसन पेडेरसन की ये तस्वीर आसमान की ख़ूबसूरती बयाँ कर रही है.

रॉबिन एडगर की इस तस्वीर में दूर दूर तक जमा हुआ पानी एक अलग नज़ारा पेश कर रहा है.

रेडार बर्ग की इस तस्वीर में पहाड़ पर जमी बर्फ़ और आसमान सम्मोहक दृश्य पेश कर रहे हैं.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/earth/story/20150527-share-your-big-earth-images" platform="highweb"/></link> यहां पढ़ें, जो <link type="page"><caption> बीबीसी अर्थ </caption><url href="http://www.bbc.com/earth" platform="highweb"/></link>पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>