जानवर दे सकते हैं भूकंप की चेतावनी

चिड़ियाघर, चीन
    • Author, न्यूज़ फ्रॉम एल्सवेयर
    • पदनाम, बीबीसी मॉनिटरिंग
  • प्रकाशित

रिपोर्टों के मुताबिक़ चीन के वैज्ञानिक भूकंप की आशंका को भांपने के लिए जानवरों का सहारा ले रहे हैं.

मॉडर्न एक्सप्रेस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक़ चीन के पूर्वी प्रांत जिआंगसु की राजधानी नानजिंग में भूकंप विशेषज्ञों ने चिड़ियाघरों और जानवरों के पार्कों में सात अवलोकन केंद्र स्थापित किए हैं.

वैज्ञानिकों ने हज़ारों जानवरों के स्वभाव में होने वाली तब्दीली पर नज़र रखी हुई है जो संभवत: निकट भविष्य में आने वाले भूकंप के संकेत हो सकते हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि युहुआतेई ज़िले का इकॉलॉजिकल पार्क भूकंप जांचने का केंद्र बन चुका है.

इस पार्क में 2,000 मुर्गियां, 200 सुअर और दो वर्ग किलोमीटर तक फैला मछलियों का तालाब है.

पार्क में चारों तरफ कैमरे लग चुके हैं और कर्मचारी दिन में दो बार भूकंप ब्यूरो को जानवरों के व्यवहार की रिपोर्ट भेजेंगे.

व्यवहार पर नज़र

नानजिंग में भूकंप ब्यूरो के मॉनिटरिंग चीफ़ जाओ बींग कहते हैं, ''जानवर कभी-कभी भूकंप से पहले तनावग्रस्त हो जाते हैं. लेकिन किसी एक मुर्गी का अजीब व्यवहार जरूरी नहीं है कि किसी ख़तरे का संकेत हो.'' उन्होंने आगे बताया, ''इसलिए जानवरों के समूहों का अवलोकन किया जा रहा है ताकि उसके व्यवहार की जांच की विविध प्रकार से जांच की जा सके."

एक दूसरे मॉनिटरिंग साइट होंगशान फॉरेस्ट जू के एक सदस्य शेन झीजुन का कहना है कि भूकंप को भांपने के लिए जानवर किसी विशेष तकनीक की तरह ही प्रभावकारी हो सकते हैं.

उनका कहना है, "अगर चिड़ियों की पूंछ कुत्तों की तरह हिलने लगी है तो यह चिड़ियों में बेचैनी के संकेत हो सकते हैं और आपको उस पर ध्यान देना चाहिए."

लंबे समय से यह धारणा रही है कि जानवरों का व्यवहार भूकंप की पूर्व चेतावनी दे सकती है.

<bold>(बीबीसी न्यूज़ फ़्रॉम एल्सवेयर दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. बीबीसी न्यूज़ फ़्रॉम एल्सवेयर की ख़बरें पढ़ने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/blogs/news_from_elsewhere/ " platform="highweb"/></link> करें. बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>