अफ़ग़ानिस्तान: संसद हमले में 6 चरमपंथी मरे

अफ़गानिस्तान संसद बम हमला
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में संसद भवन पर हुए हमले में छह तालिबानी चरमपंथी मारे गए हैं और इसके साथ सुरक्षा बल और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो गई है.

ख़बरों के मुताबिक़ हमलावरों ने संसद भवन के बाहर एक बड़ा कार बम धमाका किया और उसके बाद इमारत में घुस गए.

तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है.

अफ़ग़ानिस्तान की संसद

हमला तब हुआ जब अफ़ग़ानिस्तान के नामांकित रक्षा मंत्री मसूम स्तानेकज़ई का परिचय सासंदों से कराया जा रहा था, उनके नाम पर संसद की मुहर लगनी है.

साफ़ संदेश

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में लोगों को भागते देखा जा सकता है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ काबुल के दहमाज़ांग इलाके में भी एक धमाका हुआ है.

afghanistan parliament

ख़बरों के मुताबिक कम से कम 18 लोग ज़ख़्मी हो गए हैं.

बीबीसी संवाददाता डेविड लोयन का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान के हालात के हिसाब से भी ये काफ़ी नाटकीय दृश्य हैं. पुलिस के सामने इमारत को खाली करने और हमलावरों से लड़ने की चुनौती है.

अफ़ग़ानिस्तान में लंबे समय से रक्षा मंत्री का पद खाली थी. बीबीसी संवाददाता के मुताबिक ये हमला सरकार को साफ़ संदेश देता है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>