एयर एशिया: समुद्र से लाशें निकालने की दिक्कत

एयर एशिया के लापता विमान में सवार यात्रियों के परिजन
प्रकाशित

जावा सागर में गिरे एयर एशिया के विमान के मलबे से यात्रियों की लाशें निकालने में ख़राब मौसम के कारण ख़ासी दिक्कतें आ रही हैं.

तलाशी अभियान में तेज़ बारिश, हवाओं और समुद्र में तीन मीटर ऊंची लहरें उठने से गोताखोर पानी में नहीं उतर पा रहे हैं.

ढाई दिन के तलाशी अभियान के बाद विमान का मलबा मंगलवार को मिला था.

एयर एशिया विमान में 162 लोग सवार थे लेकिन केवल छह की लाशें ही अब तक निकाली जा सकी हैं.

एयर एशिया के लापता विमान के मलबे को ले जाते इंडोनेशियाई अधिकारी

के साराबायो से सिंगापुर जा रही एयर एशिया की उड़ान संख्या क्यूज़ेड 8501 रविवार को लापता हो गई थी.

विमान के मलबे के तलाशी अभियान पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि जहाज और हेलीकॉप्टर पहले शवों को बरामद करने में जुटे हुए हैं.

जावा समुद्र में तैरता एयर एशिया के विमान का मलबा

जांचकर्ता विमान के ब्लैक बॉक्स को तलाश रहे हैं.

विमान के मलवे और शवों की जो तस्वीरें इंडोनेशियाई टीवी पर दिखाई गईं उन्हें देखकर विमान में सवार यात्रियों के रिश्तेदार स्तब्ध रह गए थे और कई गश खाकर गिर पड़े थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>