एयर एशिया: लापता विमान 'समंदर की तह में'

प्रकाशित

इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख का कहना है कि एयर एशिया का लापता विमान समुद्र के तल में हो सकता है.

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक प्रेस कांफ्रेस में बामबांग सोएलिस्तियो ने कहा कि उनका अनुमान विमान से संपर्क टूटने से ठीक पहले हुई बातों पर आधारित है.

रविवार को इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर के सफ़र पर निकली उड़ान संख्या क्यूजेड 8501 पर कुल 162 लोग सवार हैं और अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है.

मंगलवार को इसकी खोज के दायरे को बढ़ाया जाएगा. इस बीच इंडोनेशिया ने विमान को खोजने के लिए अमरीका से मदद मांगी है.

विमान में 162 लोग सवार हैं
इमेज कैप्शन, विमान में 162 लोग सवार हैं

अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इंडोनेशिया के आग्रह पर विचार किया जा रहा है.

विमान के पायलटों ने ख़राब मौसम के कारण रास्ता बदलने का आग्रह किया था लेकिन बोर्नो और सुमात्रा के बीच विमान के रडार से ग़ायब होने से पहले उन्होंने किसी आपात स्थिति की जानकारी नहीं दी थी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>