फ़िलीपींस: तूफ़ान से दो लाख लोग विस्थापित

फ़िलीपींस
प्रकाशित

फ़िलीपींस में चक्रवाती तूफ़ान फुंग-वोंग की वजह से तेज़ हवाएँ चली हैं, भारी बारिश हुई है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है जिससे लगभग दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

आपात व्यवस्था से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि तूफ़ान में पांच लोग मारे गए हैं जिनमें से दो की बिजली का करंट लगने से मौत हुई है.

राजधानी मनीला और उत्तरी प्रांत तूफ़ान से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं जहां घरों में पानी भरने से लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी है और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

तूफ़ान अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है और रविवार तक इसके ताइवान पहुंचने की संभावना है.

Philippines

तबाही की आशंका के मद्देनज़र राहत और बचाव कार्य के लिए लगभग पचास हज़ार सैनिकों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया है.

नदी ने तटबंध तोड़ा

स्थानीय मीडिया की ख़बरों में कहा गया है कि मनीला के पूर्वी हिस्से में एक नदी का तटबंध टूटने की वजह से वहां से बीस हज़ार से अधिक लोगों को निकाला गया है. तूफ़ान की वजह से कई घरों की छतें भी उड़ गई हैं.

फ़िलीपींस में इस तरह के तूफ़ान अक्सर आते रहते हैं. बीते दो हफ़्ते में फुंग-वोंग इस तरह का दूसरा तूफ़ान है.

फ़िलीपींस

पिछले हफ़्ते भी कलमगेई नामक तूफ़ान की वजह से आठ लोग मारे गए थे और साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को अपना घरबार छोड़ना पड़ा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://wwwhttps://www.facebook.com/bbchindi.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>