कैलिफ़ोर्निया में गहराया पानी का संकट

कैलिफ़ोर्निया का सूखा
प्रकाशित

अमरीकी राज्य कैलिफ़ोर्निया में पानी की आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने घोषणा की है कि वह पहली बार स्थानीय एजेंसियों को पानी की आपूर्ति करने में असमर्थ हो सकती है, ऐसा बढ़ते सूखे की वजह से होगा.

इस राज्य की दो तिहाई आबादी और दस लाख एकड़ कृषि भूमि को पूरी तरह या आंशिक रूप से इसी एजेंसी से पीने और सिंचाई का पानी मिलता है.

बड़े जलाशयों के सूखकर नीचे चले जाने के बाद इस साल के शुरू में राज्यभर में सूखे की घोषणा की गई.

सर्वाधिक सूखा

विशेषज्ञों ने घोषणा की है कि 2014 कैलिफोर्निया के लिए सबसे अधिक सूखे वाला साल हो सकता है.

कैलिफ़ोर्निया का सूखा

<link type="page"><caption> सूखे</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2012/07/120723_drought_pmo_sm.shtml" platform="highweb"/></link> के हालात की वजह से जंगलों में आग लग चुकी है, इससे लॉसएजलिस इलाके में काफी घरों को नुक़सान पहुँचा है.

इसके पहले 2003 और 2007 में सूखे की वजह से जंगलों में भयानक आग लगी थी.

पानी की आपूर्ति करने वाली इस एजेंसी ने अपने इतिहास में पहली बार <link type="page"><caption> पानी</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/science/2012/07/120721_namibia_water_tb.shtml" platform="highweb"/></link> के शून्य आबंटन की भविष्यवाणी की है. इससे यहां के ढाई करोड़ लोग प्रभावित होंगे.

पानी बचाएं

कैलिफ़ोर्निया का सूखा

गवर्नर जैरी ब्राउन ने कहा है कि यह घोषणा इस बात की कड़ी चेतावनी है कि कैलिफ़ोर्निया का सूखा वास्तविक है.

उन्होंने पानी का संरक्षण करने की अपील की है. उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर ज़रूरी न हो तो शौचालय में फ्लश न चलाएं और जब दाढ़ी बना रहे हों तो पानी के नल को बंद रखें.

कैलिफ़ोर्निया का सूखा

इस बीच राज्य के खेती महासंघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह ख़बर एक भयानक झटका है.

कैलिफ़ोर्निया में सैक्रामेंटो सैन जोकिन नदी के डेल्टा से आता है. इसे स्थानीय एजेंसियों को जलाशयों के एक बड़े नेटवर्क, पाइपलाइन, कृत्रिम जलाशय और पंपिग स्टेशनों के जरिए पहुँचाया जाता है.

कैलिफ़ोर्निया का सूखा

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की एक ख़बर के मुताबिक़ पानी की आपूर्ति करने वाली एजेंसी से पानी लेने वाली 29 एजेंसियां के पास पानी के दूसरे स्रोत भी हैं, लेकिन वो भी बुरी तरह प्रभावित हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>