तस्वीरों में देखिए योग ने कैसे जोड़ी दुनिया

योग
इमेज कैप्शन, दक्षिणी इंग्लैंड के विश्व विरासत पर्यटन स्थल स्टोनहेज पर योग करते पर्यटक.
प्रकाशित

आज दुनियाभर में तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. दुनियाभर में लाखों लोगों ने योग किया और विश्व बंधुत्व की भावना का इज़हार किया.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इमेज कैप्शन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में योग समारोह में शामिल हुए.

लखनऊ में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग ने दुनिया को भारत के साथ जोड़ा है.

अहमदाबाद में योग
इमेज कैप्शन, अहमदाबाद में बड़ी तादाद में लोग बाबा रामदेव के योग कार्यक्रम में शामिल हुए.

समूचे भारत में सुबह होते ही लोग योग करने के लिए इकट्ठा हुए. अहमदाबाद में योग गुरू बाबा रामदेव ने योग सिखाने का कार्यक्रम रखा जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इमेज कैप्शन, लखनऊ में जब योग समारोह के दौरान बारिश आई तो लोगों ने योगा मैट ही ओढ़ ली.
योग दिवस
इमेज कैप्शन, असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर मों योग करते हिंदू साधु.
योग
इमेज कैप्शन, हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह योग करता एक भारतीय नागरिक.
योग दिवस
इमेज कैप्शन, भारतीय सेना की इलेक्ट्राॉनिक मेकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा के जवान योग करते हुए.
योगा
इमेज कैप्शन, योग मास्टर 98 वर्षीय ताओ पोर्चोन लिंच बैंगलुरू में योग करते हुए.
योग
इमेज कैप्शन, म्यांमार की राजधानी यंगून में योग करते लोग.