9/11 पेंटागन हमला: गायब तस्वीरें फिर से जारी

खोज बीन में जुटा जांच दल
प्रकाशित

अमरीकी ख़ुफि़या एजेंसी एफ़बीआई ने 11 सितंबर 2001 को पेंटागन पर हुए हमले के बाद की 27 तस्वीरें फिर से जारी की हैं.

ये तस्वीरें पहली बार हमले के दस साल बाद 2011 में जारी की गई थीं, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते वेबसाइट से गायब हो गई थीं.

एफ़बीआई को हाल ही में इन तस्वीरों को फिर से हासिल करने में सफलता मिली.

इन तस्वीरों से पता चलता है कि किस तरह आपातकालीन सेवाओं के दल ने आग पर काबू करने की कोशिश की, साथ ही जांचकर्ताओं ने किस तरह मलबे की पड़ताल की.

11 सितंबर को अपहरणकर्ताओं ने स्थानीय समय के मुताबिक नौ बजे वर्जीनिया से लॉस ऐजेल्स जा रहे अमरीकी एयरलाइंस उड़ान संख्या 77 के विमान को इमारत में गिरा दिया था.

अमरीकी अधिकारियों के मुताबिक विमान पेंटागन के पहले और दूसरी मंज़िल के बीच गिरा, जिसमें 184 लोग मारे गए थे.

तस्वीरों में उस दिन की कहानी

अग्निशमन दल के सदस्य पेंटागन में लगी आग पर काबू करने की कोशिश में
इमेज कैप्शन, विमान के गिरने के बाद अग्निशमन दल के सदस्य पेंटागन में लगी आग पर काबू करने की कोशिश करते हुए.
आग पर काबू करने के लिए पानी की बौछार की गई.
इमेज कैप्शन, आग पर काबू करने के लिए पानी की बौछार की गई.

हमले के बाद बाहर का दृश्य

हमले के बाद पेंटागन का हवाई चित्र
इमेज कैप्शन, हमले के बाद पेंटागन का हवाई चित्र
हमले के बाद मलबे में तब्दील जगह
इमेज कैप्शन, हमले के बाद मलबे में तब्दील जगह

हवाई जहाज़ का मलबा

विमान का मलबा
इमेज कैप्शन, विमान का मलबा
विमान का मलबा
विमान का मलबा

जाँचकर्ता

जाँचकर्ताओं का दल खोज करता हुआ
इमेज कैप्शन, घटनास्थल पर जाँचकर्ताओं का दल
घटनास्थल पर जाँचकर्ताओं का दल
इमेज कैप्शन, घटनास्थल पर जाँचकर्ताओं का दल