10,000 भारतीय फंसे, वीके सिंह मदद को

प्रकाशित

भारतीय विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह सऊदी अरब में फंसे हुए दस हज़ार से अधिक कामगारों की मदद के लिए जेद्दा पहुंच रहे हैं.

ये कामगार नौकरी ख़त्म होने के बाद सऊदी अरब में फंसे हैं.

जेद्दा में मौजूद भारतीय वाणिज्य प्रतिनिधि ने बीबीसी को बताया कि वो सभी कामगारों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और उनके लिए कुछ ही दिनों में उन्हें भारत वापस ले जाने की उम्मीद भी है.

उनका कहना था कि दक्षिण एशिया के कई और देशों के कामगार भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं.

रिपोर्टों के अनुसार फिलीपींस ने भी कहा है कि उनके करीब दस हज़ार नागरिक भी सऊदी अरब में फंसे हुए हैं.

सऊदी अरब के कंस्ट्रक्शन उद्योग से जु़ड़े कई लोगों को नौकरी से निकाला गया है और कामगारों का आरोप है कि उनके वेतन नहीं दिए गए हैं और बस खाना ही दिया जा रहा है.

उधर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया ने बीबीसी से कहा है कि दो ऐसी कंपनियां हैं जिनमें लगभग 8500 पाकिस्तानी काम कर रहे हैं जिनकी तंख्वाह उन्हें महीनों से नहीं मिल पा रही है. पाकिस्तानी हुकूमत सऊदी अरब से इस मामले में संपर्क में है.

ज़करिया का कहना था कि प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की ख़ास हिदायत पर सऊदी अरब स्थित पाकिस्तानी दूतावास में सेल क़ायम किया गया है जहां कोई भी पाकिस्तानी मदद के लिए जा सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)