मिलिए भारत के 'साड़ीमैन' से!

हिमांशु वर्मा
    • Author, विदित मेहरा
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, नई दिल्ली
  • प्रकाशित

खुद को 'साड़ीमैन' कहने वाल हिमांशु वर्मा पिछले 12 सालों से साड़ी पहन रहे हैं. पिछले तीन सालों से ये भारत की राजधानी दिल्ली में 'साड़ी फ़ेस्टिवल' करवा रहे हैं.

दिल्ली में रहने वाले हिमांशु वर्मा 'रेड अर्थ' नाम की संस्था के स्थापक हैं. ये संस्था भारतीय सौंदर्य से जुड़ी चीज़ों पर काम करते हैं और फिर उसकी प्रदर्शनी भी लगाते हैं.

हिमांशु वर्मा

हिमांशु कहते हैं, "साड़ी और धोती दोनों में ही प्लीट्स होती हैं और मुझे उनमें ज़्यादा फ़र्क नहीं दिखाई दिया और इसलिए मैंने साड़ी को पहनने का चुनाव किया."

हिमांशु वर्मा

हिमांशु के पिता एक बिज़नेसमैन हैं और मां रिटायर्ड बैंककर्मी हैं. हिमांशु ने पहली साड़ी अपनी मां की ही पहनी थी और उनके माता पिता को इससे कोई परेशानी नहीं है.

हिमांशु वर्मा

वो कहते हैं, "पिछले 12 सालों में शायद ही कोई ऐसा वाक्या हुआ होगा जब लोग मुझपर हंसे होंगे. अगर वो हंसते भी हैं तो मुझे इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता मैं बस साड़ी पहनकर खुश रहता हूं."

हिमांशु वर्मा

ज़्यादातर हिमांशु साड़ियां ही पहनते हैं. जींस और टी शर्ट बस साल में एक-दो बार ही पहनते हैं. साड़ियों के आलावा वो धोती और कुर्ता पायजामा पहनते हैं.

हिमांशु वर्मा

12 साल पहले हिमांशु चमकीली साड़ियां पहनते थे और वो खुद को 'साड़ीमैन' कहते हैं. इनके मुताबिक़ साड़ी मर्द और महिलाएं दोनों ही पहन सकते हैं.

हिमांशु वर्मा

हिमांशु को साड़ी पहनना पसंद है और वो किसी को साड़ी पहनने के लिए नहीं कहते. साड़ी पहनना उनकी निजी इच्छा है.

हिमांशु वर्मा

आजकल हिमांशु को कर्नाटक की 'इनकल' साड़ियां काफ़ी पसंद आ रही है. हिमांशु का नारा है 'जय साड़ी - साड़ी का उत्सव चलता रहे.'

हिमांशु वर्मा

हिमांशु अब 'साड़ी फ़ैस्टिवल' मुंबई, बैंगलौर और चैन्नई में भी करवाएंगे. 35 साल के हिमांशु ने अभी तक शादी नहीं की है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)