सीरिया: धमाकों में 12 की मौत 55 घायल

दमिश्क
प्रकाशित

सीरिया के सरकारी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक राजधानी दमिश्क के उपनगरीय इलाके सैयदा ज़ैनब में हुए दो धमाकों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं.

इनमें से एक धमाका कार के ज़रिए किया गया जबकि दूसरा धमाका आत्मघाती हमलावर ने किया. धमाकों में 55 लोग घायल भी हुए हैं.

सीरिया

इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली है.

सीरिया

राजधामी दमिश्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित सैयदा ज़ैनब उपनगरीय इलाके में पहले भी हमले होते रहे हैं.

दमिश्क

इस वर्ष की शुरुआत में भी यहां दो धमाकों में 150 से अधिक लोग मारे गए थे. तब इस्लामिक स्टेट ने धमाकों की ज़िम्मेदारी ली थी.

दमिश्क

यहां पैगम्बर मोहम्मद की नवासी सैयदा ज़ैनब की मज़ार है जो सीरिया में शिया मुसलमानों की आस्था का बड़ा केंद्र है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)