मथुरा हिंसा में रामवृक्ष मारे गएः डीजीपी

मथुरा में पुलिस का अभियान
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि मथुरा में हुई हिंसा में जवाहर बाग़ में जमे प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे रामवृक्ष यादव भी मारे गए हैं.

ये जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक जवीद अहमद ने ट्विटर पर दी है.

शनिवार शाम किए गए एक ट्वीट में जवीद अहमद ने बताया, "मथुरा ऑपरेशन में मारे गए कुछ लोगों की पहचान हो गई है. रामवृक्ष यादव के सहयोगियों ने उनके शव की पहचान की है. अंतिम पुष्टि के लिए उनके परिजनों को बुलाया गया है."

मथुरा में हिंसा

मथुरा के जवाहर बाग़ में लगभग ढाई साल से जमे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए गुरुवार को पुलिस पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर हमला कर दिया.

इसमें मथुरा के एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और पुलिस इंस्पेक्टर संतोष यादव समेत कुल 24 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

मथुरा में हिंसा

शुक्रवार को हुई एक प्रेस वार्ता में पुलिस महानिदेशक ने कहा था कि यूपी पुलिस रामवृक्ष यादव को नहीं छोड़ेगी.

अब पुलिस महानिदेशक जवीद अहमद ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)