ऐसी क़द्दावर जोड़ी नहीं देखी होगी आपने

ऊंट-ऊंटनी की शादी
    • Author, शुरैह नियाज़ी
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

मध्यप्रदेश के शिवपुरी ज़िले के रिनहाई गांव में एक अनोखी शादी का आयोजन किया गया. अनोखी इसलिए कि इस शादी में दूल्हा और दुल्हन थे ऊंट और ऊंटनी.

ऊंट-ऊंटनी की शादी

कल्लो ऊंटनी को उसके मालिक नरेश रघुवंशी ने अपनी बेटी की तरह पाला था.

चार साल की कल्लो की शादी दूसरे गांव के लक्ष्मण सिंह के ऊंट गोपाल से हुई.

ऊंट-ऊंटनी की शादी

इस शादी में दूर-दूर के गांवों से बड़ी तादाद में लोग आए थे.

मेहमानों के लिए शादी में खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी तो ऊंटनी कल्लो को उपहार के तौर पर काफी पैसे भी मिले.

ऊंट-ऊंटनी की शादी

कल्लो के मालिक नरेश रघुवंशी ने शादी के लिए बकायदा एक हज़ार कार्ड छापकर शादी का न्यौता दिया था. शादी की रस्म पीपल के पेड़ के फेरे लेकर पूरी की गई.

ऊंट-ऊंटनी की शादी

नरेश रघुवंशी ने बताया, "कल्लो की उम्र चार साल है. जब उसे लेकर आया था तभी सोच लिया था कि ये बड़ी होगी तो इसकी शादी धूमधाम से करूंगा."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)