उमर ख़ालिद और अनिर्बान पुलिस रिमांड पर

उमर ख़ालिद
प्रकाशित

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर ख़ालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को दिल्ली की एक अदालत ने तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

दोनों छात्रों ने मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था.

पुलिस के सामने आत्मसर्पण के लिए जाते अनिर्बान भट्टाचार्य और उमर खालिद.

इन दोनों पर नौ फ़रवरी को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप है.

उमर खालिद ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई थी.

इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर क़ानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने को कहा.

दिल्ली पुलिस की हिरासत में कन्हैया कुमार.

जेएनयू में आयोजित कार्यक्रम का एक कथित वीडियो सामने आया था. इसके बाद भाजपा सांसद महेश गिरि ने पुलिस में शिकायत दर्ज़ कराई थी.

यह कार्यक्रम संसद हमले के दोषी अफ़ज़ल गुरु की बरसी पर आयोजित किया गया था.

कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के ख़िलाफ़ नई दिल्ली में प्रदर्शन.

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले इसी मामले में 12 जनवरी को जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया था.

पुलिस ने कन्हैया कुमार समते छह छात्रों पर भारत विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)