सियाचिन में बर्फ में दबा जवान जीवित मिला

सियाचिन में भारतीय जवान
प्रकाशित

सियाचिन ग्लेशियर पर हिमस्खलन में छह दिन पहले दबा भारतीय सेना का एक जवान जीवित मिला है.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक, लांस नायक हनमनथप्पा लगभग 6000 मीटर की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर में आठ मीटर बर्फ के भीतर दबे थे.

सियाचिन

सेना का कहना है कि हनमनथप्पा की हालत गंभीर है.

उनके अलावा भारतीय सेना के नौ अन्य जवान भी बर्फ में दबे थे जिनकी मौत पहले ही हो चुकी है.

इससे तीन दिन पहले सेना ने हिमस्खलन की चपेट में आए अपने किसी भी जवान के जीवित होने की उम्मीद छोड़ दी थी.

मनोहर पर्रिकर

इस घटना के बाद यह सवाल एक बार फिर उठा था कि क्या भारत को सियाचिन जैसी दुर्गम जगहों पर सैनिकों को तैनात करना ज़रूरी है.

इसके जवाब में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सियाचिन के बारे में कोई भी फैसला देश की सुरक्षा पर आधारित है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)