सियाचिन हिमस्खलन में 10 सैनिकों की मौत

प्रकाशित

सियाचिन ग्लेशियर पर बुधवार को हिमस्खलन के दौरान फंसे 10 सैनिकों की मौत हो गई है. इनमें एक जेसीओ भी शामिल हैं.

रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने सियाचिन में मारे गए सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर अपने ट्वीट में कहा, ''सियाचिन में सैनिकों की मौत काफ़ी दुखद है. मैं उन सैनिकों को सलाम करता हूँ जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन दे दिया. परिजनों को मेरी संवेदनाएं.''

हिमस्खलन के दूसरे दिन भी बचाव का काम जारी रहा. एक रक्षाकर्मी के मुताबिक़ किसी के भी बचने की संभावना बेहद कम थी क्योंकि यह काफ़ी ख़तरनाक भूस्खलन था. 19600 फ़ीट की ऊंचाई पर जो आर्मी पोस्ट इसके दायरे में आई वह मद्रास बटालियन की थी.

उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लैफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. और हम उन सैनिकों को सलाम करते हैं जो तमाम कठिनाइयों के बीच हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं."

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने जनरल हुड्डा से सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)