बर्फ़ में दबने से चार जवानों की मौत

प्रकाशित

सियाचिन ग्लेशियर में रविवार को हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से चार भारतीय जवानों की मौत हो गई.

चारों जवान यहां तैनात किए गए थे जो पेट्रोलिंग टीम का हिस्सा थे. जब हिमस्खलन हुआ तो वो पेट्रोलिंग पर थे और वो सभी उसकी चपेट में आ गए.

उनको बचाने के लिए एक बचाव मिशन तुरंत शुरू किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली.

मारे गए सैनिकों में हवलदार दोर्जी गैसन, हवलदार सेवांग नोरबो, राइफलमैन जिगमत चॉसडप और राइफलमैन मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं.

इन चारों के शवों को काफी घंटे की मशक्कत के बाद ढूंढा जा सका और उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया.

उत्तरी कमांड के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा ने हादसे की पुष्टि करते हुए मारे गए जवानों के परिवारों के प्रति संवदना व्यक्त की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>