तस्वीरें: गणतंत्र दिवस पर गूगल का सलाम

गूगल डूडल
प्रकाशित

भारत आज अपना 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौक़े पर गूगल ने भी ख़ास डूडल बनाकर भारत के गणतंत्र दिवस को सलाम पेश किया है.

इस डूडल में ऊंट पर परंपरागत परिधान पहने हुए लोक कलाकार नज़र आ रहे हैं.

भारतीय सेना का फ़ेसबुक पेज

भारतीय सेना ने भी अपने फ़ेसबुक पेज पर देश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन की कलाकृति

ओडीशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन ने भी रेत से कलाकृति बनाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

मलखंब

इस मौक़े पर गांधीनगर में भारतीय सेना के जवानों ने परंपरागत खेल मलखंब का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

मुंबई के मशहूर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को ख़ास अंदाज़ में सजाया गया.

भोपाल में नौजवानों ने बनवाए तिरंगे झंडे

भोपाल में भी लोगों में ख़ास तौर से युवाओं में गणतंत्र दिवस को लेकर ख़ासा उत्साह नज़र आया.

नौजवानों ने अपने चेहरे पर तिरंगे झंडे बनवाए.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)