तस्वीरों में मृणालिनी साराभाई का सफ़र

बचपन में अपनी मां, दादी और चाची के साथ मृणालिनी साराभाई.
इमेज कैप्शन, बचपन में अपनी मां, दादी और चाची के साथ मृणालिनी साराभाई.
प्रकाशित

मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का गुरुवार को 97 की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया.

स्विट्जरलैंड के स्कूल में मृणालिनी. उनका बचपन यहीं बीता था.

गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की देखरेख में 1938 में शांति निकेतन से पढ़ाई-लिखाई की.

गीत गोविन्दम की मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए.

शांति निकेतन से शिक्षा हासिल करने के बाद वह कुछ समय के लिए अमरीका चली गईं. भारत लौट कर आने पर भरतनाट्यम और कथकली नृत्य का प्रशिक्षण लिया.

मृणालिनी साराभाई का विवाह भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉक्टर विक्रम साराभाई के साथ 1942 में हुआ.

साल 1947 में उनकी पहली संतान कार्तिकेय का जन्म हुआ. अपने पति और बेटे के साथ मृणालिनी साराभाई

उन्होंने कथकली की अपनी पहली प्रस्तुति दिल्ली में दी. उनके नृत्य की सराहना करते पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू.

मां की तरह उनकी बेटी मल्लिका साराभाई ने भी नृत्य को अपनाया. मां-बेटी एक साथ प्रस्तुति देती हुईं.

मृणालिनी साराभाई ने 1949 में दर्पण संस्थान की स्थापना की और बच्चों को शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण देना शुरू किया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>