तस्वीरों में भूकंपः धराशाई इमारतें, घायल लोग

इम्फ़ाल में गिरी इमारत
इमेज कैप्शन, मणिपुर की राजधानी इम्फाल की ये बहुमंज़िला इमारत पूरी तरह धराशाई हो गई है.
प्रकाशित

सोमवार को तड़के पूर्वोत्तर भारत और बांग्लादेश में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं.

स्थानीय फोटो पत्रकार दीपक शिजागुरुमयुम ने बीबीसी को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में भूकंप के बाद के हालात की ये तस्वीरें भेजी हैं.

भूकंप में धराशाई घर
इमेज कैप्शन, ये भूकंप में गिरे एक घर के अंदर का हिस्सा है.

दीपक के मुताबिक़ भूकंप के तेज़ झटकों के बाद जब वो अपने घर से बाहर निकले तो आसपास कई इमारतों को गिरा पाया.

भूकंप में गिरी इमारत
इमेज कैप्शन, घरों में रखा सामान भी टूट गया है.

6.7 तीव्रता के भूकंप की वजह से कई इमारतों में दरारें आ गई हैं.

भूकंप में घायल लोग

इम्फाल में घायलों को रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ में भर्ती कराया गया है.

घायल लोग

इम्फाल के पुलिस अधीक्षक ने बीबीसी को बताया है कि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भूकंप में घायल लोग

फोटो पत्रकार दीपक का कहना है कि उन्होंने क़रीब 35 घायलों को अस्पताल में देखा है.

अस्पताल में भर्ती घायल

भूकंप के झटके पूर्वोत्तर के अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए.

घायल

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए एनडीआरएफ़ की टीमें रवाना कर दी गई हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>