पूर्वोत्तर में भूकंप, 9 की मौत

इमारत से धराशाई इमारत
प्रकाशित

म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा से सटे पूर्वोत्तर भारत में आए तेज भूकंप में 9 लोगों की मौत हो गई है.

मणिपुर में 6 जबकि बांग्लादेश में 3 लोगों के मरने की खबर है.

अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण केंद्र ने भूकंप की तीव्रता शुरू में 6.8 बताई थी जिसे बाद में सुधार कर 6.7 कर दिया गया.

यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र मणिपुर की राजधानी इंफाल से 29 किलोमीटर पश्चिम में था.

भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक 4.35 बजे महसूस किए गए.

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार एनडीआरएफ़ की टीमों को गुवाहाटी से प्रभावित इलाकों में जाने के निर्देश दिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबाम तुकी से भी भूकंप के हालात पर बात की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि इलाके में आए भूकंप के हालात पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से फोन पर बात की और पूरी स्थिति का जायजा लिया है.

मोदी ने ट्वीट कर ये भी कहा कि वे असम के दौरे पर गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संपर्क में हैं और भूकंप से जुड़े हालात के पल-पल की खबर ले रहे हैं.

भारत की केंद्रीय मंत्री <link type="page"><caption> निर्मला सीतारामन ने ट्वीट किया</caption><url href="https://twitter.com/nsitharaman/status/683789712687894528" platform="highweb"/></link>, "सिलीगुड़ी के सरकारी गेस्ट हाउस में मैंने अपना कमरा हिलता हुआ महसूस किया. उम्मीद है सभी ठीक होंगे."

कोलकाता से ज़ैदुल हक़ ने बीबीसी को बताया, "पूरा पलंग और अलमारी हिल गए. डर के मारे मेरी बेटी चिल्लाने लगी. मेरी बीवी-बेटे समेत सब उठ गए. इतना जोर का झटका मैंने कभी महसूस नहीं किया है. झटका बहुत देर तक रहा और हम यही सोच रहे थे कि क्या किया जाए."

ट्विटर और फ़ेसबुक पर लोगों ने भूकंप के बारे में पोस्ट किया है.

सिलिगुड़ी से सियोन माना ने लिखा, "मेरी नींद खुल गई. पूर्वोत्तर भारत में झटके. कभी सोचा नहीं था कि ऐसे हिलते हुए बिस्तर में सोकर उठूंगा."

ये तस्वीर इंफाल के दीपक शिजागुरुमयम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की है.
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर इंफाल के दीपक शिजागुरुमयम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की है.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस करने के बारे में लिखा है.

भूकंप के झटके झारखंड के रांची, बिहार के बेगुसराय और गया समेत कई अन्य शहरों में भी महसूस किए गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>