यूनेस्को की नई सूची में बनारस का नाम

    • Author, रोशन जायसवाल
    • पदनाम, बनारस से, बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

यूनेस्को ने 47 रचनात्मक शहरों की सूची में 'संगीत' के लिए बनारस का नाम शामिल किया है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की यात्रा के बाद बनारस के लिए एक और अच्छी ख़बर है.

जापान के सहयोग से बनारस में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के "कल्चरल कम कन्वेंशन सेंटर" के निर्माण को मंजूरी मिल गई है.

इस बारे में जानकारी देते हुए वाराणसी के महापौर रामगोपाल मोहले ने बीबीसी हिंदी को बताया कि यूनेस्कों के नए क्रिएटिव सिटी की फेहरिस्त में बनारस का नाम शामिल होने से काशी के संगीत घराने की परंपरा को नया आयाम मिलेगा.

पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने यूनेस्को के इस क़दम पर ख़ुशी ज़ाहिर की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href=" https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>