'बारिश ने सौ सालों का रिकार्ड तोड़ा'

चेन्नई में बारिश
प्रकाशित

तमिलनाडु में बारिश ने क़हर ढाया हुआ है. लोगों को बचाने के लिए यहां सेना और आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती की गई है. चेन्नई से आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं. चित्रों के ज़रिए देखिए चेन्नई में कैसे हैं हालात.

पंकज चौधरी ने मामल्लापुरम के पेरूमल मंदिर की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें मूर्ति को लगभग पूरी तरह पानी में डूबा देखा जा सकता है. एक सांप ने मूर्ति के सर के ऊपर शरण ली है. वे कहते हैं तमिलनाडु के लिए प्रार्थना कीजिए.

चेन्नई में बारिश

ब्रज मोहन ने रास्ते की एक तस्वीर पोस्ट कर कहा है कि तमिलनाडु को आपकी मदद चाहिए. यहां बारिश ने पिछले सौ सालों का रिकार्ड तोड़ा.

नवीन ने कहा है कि सईदापेट का पुल आद्यार नदी के पानी में पूरी तरह डूबने वाला है.

सीनू ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि नंदनबक्कम पुल के ऊपर से पानी जा रहा है. आद्यार नदी सारे पुल तोड़ने वाली है.

चेन्नई में बारिश

आर वरालक्ष्मी ने लिखा है कि आद्यार नदी के पानी से कोट्टूरपुरम के घरों में पानी घुस आया है.

चेन्नई में बारिश

लोग ट्विटर पर इमेरजेंसी फ़ोन नंबर शेयर कर रहे हैं, खाना बांटने के बारे में बात कर रहे हैं.

चेन्नई में बारिश

हान्ना लावण्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आद्यार नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थाने में जाने के लिख कहा गया है.

चेन्नई में बारिश

जयकुमार सुदन्धीरपांडियान ने अपनी कार की तस्वीर पोस्ट की है. वे कहते हैं कि चेन्नई में बाढ़ में मेरी कार का नंबर प्लेट ही खो गया.

चेन्नई में बारिश

हेमंत कुमार कहते हैं कि सरकार के हेलिकॉप्टर सेवा चालू करने का वक़्त आ गया है ताकि फंसे लोगों को एयरलिफ़्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके.

चेन्नई में बारिश

संदीप प्रभाकरन ने पानी से भरी चेन्नई का सड़कों की कई तस्वीरें शेयर की हैं.

चेन्नई में बारिश

एस सुरेन कहते हैं ''हम प्रकृति से लड़ नहीं सकते.. सभी को घरों के भीतर ही रहना चाहिए.''

चेन्नई में बारिश

जेट एयरवेज, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने ट्वीट कर कहा है कि चेन्नई से उड़ानें रद्द की गई हैं. स्पाइसजेट ने कहा 3 दिसम्बर की सुबह तक उड़ानें रद्द रहेंगी. एयर इंडिया और जेट एयरवेज़ ने मंगलवार के लिए चैन्नई एयरपोर्ट से आने और जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>