'गांधीगिरी' का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड !

गांधी जयंती पर विश्व रिकॉर्ड
    • Author, इमरान क़ुरैशी
    • पदनाम, बैंगलुरू से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

दो अक्तूबर को गांधी जयंती के दिन बैंगलुरू में महात्मा गांधी के भेष में जमा हुए 4605 ने मिलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

बैंगलुरू के तीन स्कूलों के बच्चे सफेद धोती, लाठी और चश्मा लिए स्टेडियम पहुंचे तो लगा गांधी की याद धुंधली नहीं पड़ी.

गांधी जयंती पर विश्व रिकॉर्ड

कांतीर्वा स्टेडियम में जमा हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे महात्मा गांधी के भेष में जमा हुए थे.

गांधी जयंती पर विश्व रिकॉर्ड

महात्मा गांधी के भेष में बच्चों के एक साथ मौजूद रहने का इससे पहले का रिकॉर्ड तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के छात्रों ने बनाया था.

2013 में बने रिकॉर्ड में 2955 छात्र शामिल हुए थे.

महात्मा गांधी पर विश्व रिकॉर्ड

बैंगलुरू के तीन स्कूलों- वेंकट, सेंट ऐन और वीनस ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस के 4605 बच्चों ने चार घंटे स्टेडियम में बैठकर इस रिकॉर्ड को मात दी.

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने तीनों स्कूलों के नाम विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रमाणपत्र भी दिया.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>