मोदी 'भक्तों' ने बनाई मोदी की चालीसा

मोदी चालीसा
    • Author, रौशन कुमार जायसवाल
    • पदनाम, वाराणसी से बीबीसी हिंदी डॉट कॉ़म के लिए
  • प्रकाशित

लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में विपक्षियों ने नरेंद्र मोदी के लिए लगने वाले नारे नमो-नमः का जमकर विरोध किया था और इसको भगवान शिव का अपमान बताया था.

लेकिन एक बार फिर कुछ वैसे ही हालात बनते नजर आ रहें हैं.

मोदी के कुछ प्रशंसक शुक्रवार को वाराणसी में मोदी की सभा के दौरान मुफ़्त में चालीसा बांटते देखे गए.

मोदी चालीसा

मोदी चालीसा

वाराणसी के कुछ भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने इसे तैयार किया है.

इसके कवर पेज पर सबसे ऊपर नमामि गंगे लिखा हुआ है और दाहिने तरफ नरेंद्र मोदी हाथ जोड़े दिख रहे हैं.

मोदी चालीसा

कवर पेज सहित 10 पन्नों की मोदी चालीसा में 7 दोहे, 2 छंद, मोदी स्तुति, मोदी बाण, मोदी अष्टक और भोजपुरी में 8 गाने हैं.

मोदी चालीसा के दूसरे ही पन्ने पर मोदी की तुलना हनुमान से की गई है और लिखा है "श्री मोदी मोदी जो कहे उसका हो कल्याण, कलयुग में वह अवतार है, जैसे त्रेता में हनुमान".

मोदी चालीसा

इसके बाद देश के वीरों और महापुरषों के बारे में भी उकेरा गया है और फिर मोदी का गुणगान.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>