तस्वीरों में नासिक कुंभ के दिलचस्प रंग

कुंभ नासिक
प्रकाशित

महाराष्ट्र राज्य के नासिक में चल रहा कुंभ मेला अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है.

नासिक कुंभ

नासिक कुंभ अखाड़ों के महामंडलेश्वर से जुड़े विवादों, महिला अखाड़े के अधिकारों के मुद्दे तो कभी प्रशासनिक आदेशों की वजह से सुर्ख़ियों में बना हुआ है.

नासिक कुंभ

नासिक के धार्मिक शहर त्रयम्बकेश्वर में 13 सितंबर को दूसरा शाही स्नान शांतिपूर्ण तरीक़े से पूरा हो गया.

नासिक में कुंभ 14 जुलाई से शुरू हुआ और यह 25 सितंबर तक चलेगा.

नासिक कुंभ

नासिक-त्रयम्बकेश्वर में चल रहे कुंभ मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को सेल्फ़ी खींचने से प्रशासन ने मना कर दिया है.

प्रशासन का कहना है कि किसी भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए ऐसे निर्देश दिए गए हैं.

नासिक कुंभ

हालांकि प्रशासन ने साफ़ किया कि सेल्फ़ी पर पाबंदी सिर्फ़ शाही स्नान के दौरान ही लागू होगी.

नासिक कुंभ

आमतौर पर कुंभ में 13 अखाड़े हिस्सा लेते हैं. नासिक में कुंभ में तमाम अखाड़े स्नान में हिस्सा ले रहे हैं.

बाक़ी कुंभ मेलों में सभी अखाड़े एक साथ स्नान करते है लेकिन नासिक के कुंभ में वैष्णव अखाड़े नासिक में और शैव अखाड़े त्र्यंबकेश्वर में स्नान करते हैं.

नासिक कुंभ

नासिक में इलाहाबाद से 'महिला अखाड़ा' लेकर आई साध्वी त्रिकाल भवंता ने शाही स्नान के समय और अलग धर्माचार्यों को चुनौती दे दी.

हालांकि परंपरागत 13 अखाड़ों ने उनके शाही स्नान के समय और अलग घाट की मांग का विरोध किया है.

नासिक कुंभ

नासिक में श्रद्धालुओं और साधुओं की भीड़ जुटी है.

कुंभ मेले प्रयाग, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में बारी-बारी से बारह साल बाद आयोजित होते हैं.

नासिक कुंभ

यजुर्वेद में चार कुंभ मेलों का ज़िक्र है ऐसे में माना जाता है कि यह पर्व वैदिक कला से चला आ रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)