आज़ाद का जन्मदिन, पर फोटो भगत सिंह की

रमन सिंह
प्रकाशित

सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता सेनानियों को जन्मदिन की शुभकामना देने की होड़ में नेता ये भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं कि वो किसकी फोटो लगा रहे हैं और किसे याद कर रहे हैं.

आज चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती है और इस अवसर पर उनकी ग़लत फोटो लगाने का श्रेय कांग्रेस और बीजेपी के दोनों नेताओं को जाता है.

दिन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आधिकारिक फेसबुक से चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर जो फोटो जारी हुई वो उसमें तस्वीर भगत सिंह की लगी हुई थी.

रमन सिंह

कमेंट में कई लोगों ने इस ग़लती को उजागर किया जिसके बाद पोस्ट हटा दी गई और अब उस पन्ने पर ये फोटो है.

कांग्रेस भी पीछे नहीं

कांग्रेस पार्टी भला पीछे कैसे रहती. पार्टी के नेता अजय माकन ने भी फेसबुक पर चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर संदेश तो दिया लेकिन फोटो उन्होंने भी भगत सिंह की ही लगाई.

ख़बर लिखे जाने तक अजय माकन के आधिकारिक फेसबुक पर चंद्रशेखर की जयंती संदेश में फोटो भगत सिंह की लगी हुई है.

अजय माकन

पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है कि ये फोटो भगत सिंह की है. एक घंटे से भी अधिक समय तक ये पोस्ट अजय माकन के फेसबुक पन्ने पर लगी हुई है.

देखना है कि कब सोशल मीडिया मैनेजरों की नज़र जाती है और ये ग़लती ठीक होती है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>