'कबाड़ से मिला हवाई जहाज़ उड़ाना चाहता हूँ'

पुरानी कार
    • Author, इंदु पांडेय
    • पदनाम, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

पुरानी चीजों का शौक रखने वाले दिल्ली निवासी संदीप कटारी आजकल कबाड़ में मिले एक हवाई जहाज को उड़ाने लायक बनाने में जुटे हैं.

पुरानी चीजों का उनका शौक इतना है कि उन्होंने अपने पूरे घर को संग्रहालय का रूप दे दिया है.

पुराना जहाज

कटारी का कहना है कि कबाड़ में मिले एक जहाज़ को वो उड़ाना चाहते हैं और उसके इंजन पर आजकल वो खुद काम कर रहे हैं.

संदीप कटारी के शौक में हर वो चीज शामिल हैं जिसका ऐतिहासिक महत्व है.

वो कुछ भी हो सकता है कार से लेकर चाबी का गुच्छा तक, बस वो होना चाहिए सदियों पुराना.

पुराना ग्रामोफोन

संदीप कहते हैं, "इन समानों को इकट्ठा करने के लिए मैं कहीं भी जा सकता हूँ."

मधुबाला की तस्वीर

उन्होंने बताया कि एक छोटा सा जहाज़ लेने के लिए देहरादून के एक कबाड़ी वाले के पास उन्हें कई चक्कर लगाने पड़े थे.

दिल्ली के मेहरौली के गांव जोनापुर में संदीप कटारी का दो मंज़िला घर ऐसी चीजों से भरा हुआ है.

इनमें 1919 की कार है, कुक्कू घड़ी, क्रिस्टल रेडियो सेट है, पुराने विज्ञापन की पेपर कटिंग, माचिस की डिबिया का कवर और ऐसी हर छोटी बड़ी चीज़ मिल जाएगी.

मिट्टी के तेल से चलने वाला पंखा पँखा

संदीप कटारी गाड़ियों के शौक़ीन हैं. पुरानी गाड़ी को फिर से ठीक करना उनका खास शौक है.

वो कहते हैं, "हम चाहते हैं कि लोग आएं और देखें कि हमारी विरासत कैसी है."

पुरानी घोड़ागाड़ी

फ़िलहाल मोटर कार के शौक़ीन संदीप अभी एक हवाई जहाज़ के मोटर पर काम कर रहे हैं जिसको वो उड़ाना चाहते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>