न्यूज़ एलर्टः आज 'आप' की रैली

प्रकाशित

केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर मंतर पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे.

और इसके बाद उनके नेतृत्व में संसद तक जुलूस निकालने की भी योजना है.

पेट्रोलियम दस्तावेज़ लीक होने का मामला

पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज़ों के लीक हो जाने के चर्चित केस में गिरफ्तार छह लोगों की ज़मानत की याचिका पर आज दिल्ली की अदालत सुनवाई करेगी.

24 मार्च को अदालत ने इन्हें ज़मानत देने से इनकार कर दिया था.

अर्थ डे

पृथ्वी

आज अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस है.

इस मौके पर लंदन में प्रमुख पर्यावरण वैज्ञानिक मौसम में आ रहे बदलाव की समस्या से कैसे निपटा जाए, इस पर एक रिपोर्ट जारी करेंगे.

इसी साल ग्लोबल वार्मिंग पर पेरिस में एक सम्मेलन भी होने वाला है.

ईरानी जहाज़ोें पर अमरीकी नज़र

एक अमरीकी एयरक्राफ्ट वाहक अरब सागर में आगे बढ़ रहा है.

अमरीका का कहना है कि ये जलपोत उन ईरानी जहाज़ों की निगरानी कर रहा है जिन पर शक है कि वो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बावजूद यमन के विद्रोहियों के लिए हथियार ले जा रहे हैं.

ईरान का परमाणु कार्यक्रम

इरान का परमाणु कार्यक्रम

आज विएना में वार्ताकार ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ईरान और दुनिया के छह महत्वपूर्ण देशों के बीच हुए समझौते पर विस्तार से बातचीत शुरू करेंगे.

इस बातचीत का लक्ष्य है, ईरान पर लगे प्रतिबंधों पर ढील देने के बदले ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निय़ंत्रण में रखने पर एक अंतिम समझौता तैयार करना.

अरब लीग देशों की बैठक

काहिरा में अरब लीग के सदस्य देशों के सैन्य प्रमुखों की बैठक होने वाली है जिसमें चरमपंथ के बढ़ते ख़तरे का सामना करने के लिए एक संयुक्त सैन्य बल के गठन पर बातचीत होगी.

आज यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद से मिलेंगे.

इसके दो दिन बाद ही राष्ट्रपति पोरोशेंको रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने वाले हैं.

आर्मीनियाई लोगों की हत्या 'नरसंहार'

आर्मीनिया
इमेज कैप्शन, अमरीका के कैलिफोर्निया में 1915 में मारे गए आर्मीनियाई लोगों की याद में बना स्मारक

विएना में ऑस्ट्रिया के सभी राजनीतिक दल संसद में एक संयुक्त घोषणा करेंगे.

इसके तहत 1915 में तुर्की के ऑटोमन साम्राज्य की सेना के 15 लाख आर्मीनियाई लोगों की हत्या की घटना को ‘नरसंहार’ के तौर पर स्वीकार कर लिया जाएगा.

ऐसा औपचारिक तौर पर पहली बार किया जाएगा.

आईपीएल

सनराइज़र्स हैदराबाद

आईपीएल में आज विशाखापट्टनम में सनराइज़र्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा और बंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)