न्यूज़ अलर्ट: मोदी से मिलेगा बोस परिवार

narendra modi
प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जर्मनी के हनोवर व्यापार मेले में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो भारत और जर्मनी के उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे.

उसके बाद मोदी जर्मनी के बर्लिन शहर जाएंगे जहां वो सिमेंस टेक्नीकल अकादमी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और जर्मन रेलवे के आधुनिकीकरण को भी देखेंगे.

बर्लिन में आज नरेंद्र मोदी से सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य भी मिलेंगे.

सुभाष चंद्र बोस का परिवार उनसे जुड़ी सभी फ़ाइलों को सार्वजनिक करने की मांग करेगा.

इससे पहले मोदी सरकार सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी फ़ाइलें सार्वजनिक करने से इनकार कर चुकी है.

भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी आज हनोवर में बातचीत की संभावना है. ये बातचीत पिछले दो साल से रुकी हुई है.

ज़मीन अधिग्रहण अध्यादेश पर सुनवाई

salman khan

सुप्रीम कोर्ट नए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के ख़िलाफ़ किसान संगठनों की अर्ज़ी पर आज सुनवाई करेगा.

सलमान खान के हिट एंड रन केस में आज अभियोजन पक्ष लिखित तर्क पेश करेगा. सलमान ख़ान पर ग़ैर इरादतन हत्या का आरोप है.

वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ का पहला टेस्ट आज से एंटीगुआ में शुरू होगा.

वहीं आईपीएल में आज सिर्फ़ एक मैच होगा. बेंगलुरु में रात आठ बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइज़र्स हैदराबाद का मुकाबला होगा.

मिंस्क समझौते पर बात

sudan election

यूक्रेन, रूस, जर्मनी और फ़्रांस के विदेश मंत्री आज बर्लिन में मुलाकात करेंगे. मुलाकात का मक़सद ये देखना होगा कि पूर्वी यूक्रेन में शांति बहाली के लिए मिंस्क समझौता कहां तक लागू हो पाया.

मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज फ़लस्तीनी नेता महमूद अब्बास से मिलेंगे.

सूडान में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे. ये दक्षिण सूडान की आज़ादी के बाद होने वाला पहला चुनाव है. सूडान में बीते 26 साल से राष्ट्रपति उमर-अल-बशीर सत्ता में हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>