‘माय लव’ की परफॉर्मेंस पर फ़िदा विराट

प्रकाशित

अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खि‍लाड़ी विराट कोहली के इश्क़ के चर्चे आम हैं.

लेकिन अब क्रिकेटर विराट कोहली प्यार की पिच पर खुलकर खेल रहे हैं.

मंगलवार को विराट ने ट्व‍िटर के स्टेडियम में जैसे अपने इक़रारनामे का शॉट जड़ ही दिया.

दरअसल क्रिकेट वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत बांग्लादेश के ख़ि‍लाफ क्वार्टर फाइनल का मैच खेलने उतरेगा.

इससे पहले विराट ने अनुष्का की हालिया रिलीज़ फ़ि‍ल्म ‘एनएच 10’ देखी. फ़ि‍ल्म देखने के बाद अपनी राय भी खुलकर व्यक्त की.

ट्वि‍टर पर उन्होंने लिखा, “‘एनएच 10’ देखकर स्तब्ध हूं. क्या शानदार फ़ि‍ल्म है. ख़ासतौर 'माय लव' अनुष्का शर्मा की परफॉर्मेंस जबरदस्त है. मुझे उन पर गर्व है.”

ग़ौर करने वाली बात यह है कि दोनों एक दूसरे को काफ़ी समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकरने से बचते रहे हैं.

हालांकि कुछ महीने पहले विराट ने अपने प्यार को संकेतों में ज़ाहिर किया था. लेकिन यह पहला मौक़ा है, जब अनुष्का को उन्होंने ‘माय लव’ कह कर पुकारा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं. )