तस्वीरें: गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा..

हाथी का बच्चा, गड्ढा, ओडिशा
    • Author, संदीप साहू
    • पदनाम, भुवनेश्वर से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के धोबाटोला गाँव में मंगलवार रात एक हाथी का बच्चा गड्ढे में गिर गया.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

हाथी के बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

हाथी के बच्चे को निकालने वाले दल का नेतृत्व किया वाइल्ड लाइफ़ ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया से जुड़े हाथी विशेष डॉक्टर अभिजीत बालवा ने.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

इस बच्चे को किसी तरह से गुरुवार शाम निकाला जा सका.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

हाथी का यह बच्चा दो दिनों तक भूखा प्यासा रहा. जिसके कारण यह काफ़ी कमज़ोर हो गया था.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

डिविज़नल फॉरेस्ट ऑफ़िसर(डीएफओ) संजय स्वैन ने बताया कि हाथी के बच्चे का इलाज बारीपाड़ा के ज़िला मुख्यालय के पशु चिकित्सालय में किया जा रहा है.

हाथी का बच्चा, ओडिशा

भुबनेश्वर से वन्यजीव विशेषज्ञों का दल इस शावक के स्वास्थ्य की जाँच के लिए जा रहा है.

हाथी का बच्चा, ओडिशा
इमेज कैप्शन, हाथी के बच्चे के बाहर आने के बाद गाँववालों में उसकी तस्वीर लेने की होड़ सी लग गयी.

डीएफओ के अनुसार स्वास्थ्य जाँच के बाद इसे सिमिलीपाल एलीफैंट सैंक्चुअरी में पहुँचाया जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>