10 बातें जो पिछले हफ़्ते तक हम नहीं जानते थे

जैकडॉ पक्षी
प्रकाशित

पढ़िए उन दस चीज़ों के बारे में जिनसे हम थे पिछले हफ़्ते तक अंजान.

1. जो दंपति रोमांटिक कॉमेडी देखते हैं और उन पर चर्चा करते हैं उनमें तलाक की संभावना उन जोड़ों से कम होती है जो रिश्ते बेहतर रखने के लिए दूसरे तरीके अपनाते हैं.

<link type="page"><caption> (पूरी रिपोर्ट पढ़ें डेली मेल में)</caption><url href="http://www.dailymail.co.uk/news/article-2550697/Romcoms-save-marriages-Study-finds-watching-film-relationships-discussing-help-cut-divorce-rates.html" platform="highweb"/></link>

2. पॉप स्टार प्रिंस बहुत अच्छा टेबिल-टेनिस खेलते हैं

(<link type="page"><caption> पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/entertainment-arts-26045864" platform="highweb"/></link>)

3. अमरीकी सैन्य कुत्तों को रैंक भी दी जाती है. कई बार उनकी रैंक उनकी देखभाल करने वालों से भी ऊपर हो जाती है. ऐसा मनुष्यों को जानवरों के साथ बेहतर व्यवहार के लिए प्रेरित करने के लिए किया जाता है.

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट पढ़ें वाशिंगटन पोस्ट में</caption><url href="http://www.washingtonpost.com/world/national-security/military-dog-captured-by-taliban-fighters-who-post-video-of-their-captive/2014/02/06/c8d0f8f0-8f44-11e3-84e1-27626c5ef5fb_story.html" platform="highweb"/></link>)

4. जैकडॉ पक्षी अपनी विशेष चमकीली आँखों से डराकर प्रतिद्वंदियों को भगा देता है.

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/nature/25979204" platform="highweb"/></link>)

5. एक शोध में पता चला है कि पाली गई सालमन मछलियाँ जिन्हें बाहरी दुनिया का कोई अनुभव नहीं होता है वे भी धरती के मैग्नेटिक फ़ील्ड की दिशा में कतारबद्ध होकर अपने भोजन के इलाक़ों की ओर जाने लगती हैं.

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट पढ़ें दी टाइम्स में</caption><url href="http://www.thetimes.co.uk/tto/science/article3998237.ece" platform="highweb"/></link>)

6. एक शोध के मुताबिक टुअर डी फ्रांस साइकिल रेस स्पर्धा में सबसे तेज़ साइकिल सवारों के चेहरे सबसे धीमे सवारों के मुकाबलों महिलाओं को 25 फ़ीसदी ज़्यादा आकर्षित लगते हैं. हालाँकि गर्भनिरोधक गोलियाँ खा रही महिलाओं को तेज़ साइकिल सवार कम आकर्षित करते हैं.

(<link type="page"><caption> पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-26034659" platform="highweb"/></link>)

7. इतालवी फुटबॉल क्लब केगलियारी के स्टेडियम में 17 नंबर की सीटें नहीं होती हैं क्योंकि इस नंबर को अशुभ माना जाता है. 17 के बजाए सीट का नंबर 16बी होता है.

(<link type="page"><caption> पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/sport/0/football/26006243" platform="highweb"/></link>)

8. हाइड्रेन्जिया के पौधे में उत्साह बढ़ाने वाले और वहम पैदा करने वाले गुण होते हैं.

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट पढ़ें गॉर्जियन में</caption><url href="http://www.theguardian.com/world/2014/feb/06/high-danger-hydrangea-french-police-hunt-gang" platform="highweb"/></link>)

9. इंग्लैंड के नॉरफ़्लॉक तट पर वैज्ञानिकों को अफ़्रीका के बाहर दुनिया का सबसे पुराना मनुष्य के पैरों के निशान मिलें हैं. ये निशान आठ लाख साल पुराने हैं.

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-26025763" platform="highweb"/></link>)

10. ब्रिटेन के सबसे जाने माने फ़ुटबॉल क्लबों से एक चेल्सी के प्रबंधक जोस मुरिन्हो स्कॉटिश एक्सेंट नहीं समझ पाते हैं!

(<link type="page"><caption> पूरी रिपोर्ट पढ़ें द टाइम्स</caption><url href="http://www.thetimes.co.uk/tto/sport/football/clubs/chelsea/article3995105.ece" platform="highweb"/></link>)

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>