सीमा की निगरानी करती 'फौलादी' महिलाएं

महिला बीएसएफ जवान
प्रकाशित

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने वाले दस्ते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जून, 2008 में अपना महिला विंग शुरू किया था.

महिला बीएसएफ जवान

पहली बार महिला विंग के जवानों की तैनाती अप्रैल, 2009 में पाकिस्तान से लगी सीमा रेखा पर हुई.

महिला बीएसएफ जवान

मौजूदा समय में बीएसएफ की 3084 से ज़्यादा महिला जवान पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमा रेखा की निगरानी करती हैं. इनमें सबसे ज़्यादा पश्चिम बंगाल में 1215 महिला बीएसएफ जवान तैनात हैं.

महिला बीएसएफ जवान

इन जवानों की तैनाती त्रिपुरा, असम, मेघालय, मिज़ोरम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर की सीमा रेखा में होती है.

महिला बीएसएफ जवान

हालांकि इनकी तैनाती दिन की रोशनी में होती है, आठ घंटे के लिए. इनकी ज़िम्मेदारियों में मानव तस्करी और ड्रग्स स्मगलिंग पर नज़र रखना शामिल है.

महिला बीएसएफ जवान

लेकिन अभी तक इन्हें रात के समय निगरानी पर तैनात नहीं किया जाता है. ऊपर की तस्वीरों में भारत और बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात महिला बीएसएफ जवानों की है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)