जब सनी लियोनी को कहा गया 'मोटी' !

प्रकाशित

न्यूयॉर्क फैशन वीक में अर्चना कोचर के कलेक्शन को रैंप पर पेश करने के साथ ही सनी लियोनी मॉडल भी बन गई.

न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में हिस्सा लेने वाली सनी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं.

सनी की मॉडल बनने की ख़्वाहिश काफ़ी पुरानी है और करियर के शुरुआत में उन्होंने इसके लिए काफ़ी कोशिशें भी की थी.

सनी लियोनी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "शुरूआती दौर में उन्हें मोटी और छोटी कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था."

"रैंप पर उतर कर मैंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो ये सोचते थे कि मैं कभी मॉडल नहीं बन सकती."

अपने पहले रैंप एक्सपीरिएंस के बारे में बताते हुए सनी कहती हैं कि, "शुरुआत में मैं काफ़ी डरी हुई और नर्वस थी. रैंप पर उतरना मेरी ज़िंदगी की वो अधूरी ख़्वाहिश थी जिसे मैं हर हाल में पूरा करना चाहती थी. रैंप पर कैटवॉक करते समय मुझे खुद पर ही यकीन नहीं आ रहा था कि मैं भी ऐसा कर सकती हूं."

बहरहाल न्यूयॉर्क में रैंप पर उतरते ही सनी लियोनी ने मॉडल होने का खिताब भी हासिल कर लिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)