शाहरुख ने ही करवाई थी मन्नत पर ग्रेफिटी?

प्रकाशित

अभिनेता शाहरुख़ ख़ान की आगामी फ़िल्म 'फैन' का टीज़र रिलीज़ हुआ है.

'दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार का सबसे बड़ा फैन' इस टैग के साथ रिलीज़ हुआ यह टीज़र लगभग एक मिनट का है.

इसमें शाहरुख़ के स्टारडम, उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस की भीड़, शाहरुख़ के सिग्नेचर स्टेप और उनकी ज़िंदगी की झलक दिखाई गई है

प्रमोशनल हथकंडा

फ़िल्म के प्रमोशन के लिए नए तरीक़े का प्रयोग किया गया. दरअसल, टीज़र रिलीज़ होने से दो दिन पहले शाहरुख़ ने ट्वीटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''कोई भी दिन ऐसा नहीं होता, जब आपने घर खाली छोड़ा हो और किसी ने इसे गंदा न किया हो."

शाहरुख़ के इस पोस्ट का माजरा टीज़र रिलीज़ होने के बाद समझ आया. शाहरुख़ के बंगले 'मन्नत' की दीवार पर पेंट से 'लव यू एसआरके' और 'सी यू ऑन फिफ्टीन्थ' जैसे संदेश लिखे थे. इस संदेश के नीचे 'गौरव' लिखा था.

आपको बता दें की शाहरुख़ इसमें जिस फैन का किरदार निभा रहे हैं, उसका नाम गौरव है.

उन्होंने ट्वीट करके इशारों में ये भी जताने की कोशिश की कि यह प्रमोशनल हथकंडा था, शाहरुख ने ट्वीट मे यह भी बताया कि यह फिल्म वर्ष 2016 में 15 अप्रैल को रिलीज़ होगी .

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>