देख लो दुबली सोनाक्षी को: सलमान

सोनाक्षी सिन्हा
प्रकाशित

अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सोनाक्षी पहली बार बड़े परदे पर दिखेंगी फ़िल्म "अकीरा" में जहां वो एक्शन करती नज़र आएँगी.

इस फ़िल्म के लिए सोनाक्षी की ट्रेनिंग ज़ोरों-शोरों से चल रही है और इस कारण उन्होंने काफ़ी वज़न भी घटाया है.

सलमान खान ने ट्विटर पर सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो शेयर की जहां सोनाक्षी काले लिबास में दिख रही है.

सलमान <link type="page"><caption> लिखते हैं</caption><url href="https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/587979261476089856" platform="highweb"/></link> "देख लो दुबली-पतली सोनाक्षी को, अब यकीन आया, वाह. वाह कमाल करती हो यार रज्जो."

सोनाक्षी सिन्हा

अकीरा सोनाक्षी सिन्हा की पहली एक्शन फ़िल्म होगी जहां शत्रुघ्न सिन्हा उनके पिता के रूप में दिखेंगे.

फ़िल्म का निर्देशक ए आर मुरुगदॉस करेंगे.

'दबंग' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सलमान ख़ान के साथ करने वाली सोनाक्षी सिन्हा हमेशा से ही अपने वज़न के लिए कई आलोचकों के <link type="page"><caption> निशाने पर रहीं</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2014/11/141114_sonakshi_on_kamal_r_khan_md_part1_pkp" platform="highweb"/></link> हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>