सलमान खान के साथ आईं, पर हुईं गुमनाम

सलमान ख़ान, डेज़ी शाह
    • Author, सुप्रिया सोगले
    • पदनाम, मुंबई से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
  • प्रकाशित

बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान ख़ान का जादू सर चढ़ के बोलता है.

लेकिन इसे संयोग ही कहेंगे कि सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म में अपने करियर का आगाज़ करने वाली कई हीरोइनों की गाड़ी चल ही नहीं पाई और वो गुमनामी के अंधेरे में खो गईं.

एक नज़र ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों पर.

भाग्यश्री

'मैंने प्यार किया'

साल 1990 में सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म मैंने प्यार किया से अपने करियर का आगाज़ किया भाग्यश्री ने.

फ़िल्म को ज़बरदस्त सफलता मिली.

सलमान ख़ान और भाग्यश्री की लोकप्रियता आसमान छू गई.

'लौट आओ तृषा'

लेकिन उसके बाद भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी रचा ली और फिर उनके साथ ही क़ैद में है बुलबुल, त्यागी और पायल जैसी सुपरफ़्लॉप फ़िल्में दीं.

उसके बाद वो आश्चर्यजनक तौर पर फ़िल्मों से ग़ायब ही हो गईं.

भाग्यश्री

कई सालों बाद वो टीवी सीरियल लौट आओ तृषा में दिखीं.

ख़बरें हैं कि अब वो अपने बेटे अभिमन्यु को फ़िल्मों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं.

भूमिका चावला

'तेरे नाम'

साल 2003 में भूमिका चावला ने सलमान ख़ान की फ़िल्म तेरे नाम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. हालांकि उसके पहले वो कई तेलुगू फ़िल्मों में काम कर चुकी थीं.

तेरे नाम बड़ी कामयाब रही लेकिन भूमिका का करियर हिंदी फ़िल्मों में परवान नहीं चढ़ पाया.

उन्होंने रन, दिल ने जिसे अपना कहा और सिलसिले जैसी फ़्लॉप फ़िल्में दीं.

साल 2007 में उन्होंने अपने योग गुरु भरत ठाकुर से शादी कर ली और उसके बाद वो किसी हिंदी फ़िल्म में नज़र नहीं आईं.

हालांकि वो लगातार दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में दिख रही हैं.

स्नेहा उल्लाल

'लकी नो टाइम फॉर लव'

स्नेहा ने साल 2005 में सलमान ख़ान की फ़िल्म लकी नो टाइम फॉर लव से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया.

ऐश्वर्या राय से उनकी शक्ल मिलने की वजह से वो ख़ासी चर्चा में रहीं.

लेकिन उसके बाद भी उनका करियर रफ़्तार पकड़ नहीं पाया.

स्नेहा उल्लाल

हालांकि उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगू फ़िल्में ज़रूर कीं लेकिन बॉलीवुड में नहीं चल पाईं.

स्नेहा अब दोबारा बॉलीवुड में अपना करियर जमाने की कोशिश कर रही हैं.

ज़रीन ख़ान

'वीर'

साल 2010 में उन्होंने सलमान ख़ान की फ़िल्म वीर से अपना करियर शुरू किया.

ना तो फ़िल्म चली और ना ही ज़रीन ख़ान.

सलमान ख़ान की तत्कालीन क़रीबी दोस्त कटरीना कैफ़ से उनकी शक्ल मिलने की वजह से उन्हें चर्चा तो मिली लेकिन कामयाबी नहीं.

ज़रीन ख़ान

वो सलमान ख़ान की ही सुपरहिट फ़िल्म 'रेडी' के एक गाने 'कैरेक्टर ढीला' में दिखी.

डेज़ी शाह

'जय हो'

डेज़ी शाह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की 10 साल तक डांस असिस्टेंट रह चुकी हैं.

कुछ फ़िल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी डेज़ी को बतौर लीड हीरोइन सलमान ख़ान ने साल 2013 में अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'जय हो' में लॉन्च किया.

डेज़ी शाह

फ़िल्म चल गई लेकिन डेज़ी को इसके बावजूद कोई और काम नहीं मिला.

फ़िलहाल उनके हाथ में कोई फ़िल्म नहीं है और वो सिर्फ़ फ़िल्म अवॉर्ड फंक्शन और फ़ैशन शोज़ की शोभा बढ़ाते दिखती हैं.

(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <bold><link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link></bold> कर सकते हैं. आप हमें <bold><link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link></bold> और <bold><link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link></bold> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)