नहीं हुई कटरीना और रणबीर की सगाई!

कटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर
प्रकाशित

हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री कटरीना कैफ़ और अभिनेता रणबीर कपूर इन दोनों ने सगाई कर ली है .

इस अफ़वाह का कारण था कटरीना कैफ़ की एक अंगूठी जो उन्होंने एक कार्यक्रम में पहनी थी.

लेकिन अब कटरीना कैफ़ के प्रवक्ता की तरफ़ से जारी बयान में इस बात का खंडन किया गया है.

बयान

मुंबई के अख़बार एचटी कैफ़े की खबर के मुताबिक़ कटरीना कैफ़ के प्रवक्ता ने इस बारे में कहा, 'लंदन में कटरीना की सगाई नहीं हुई है. इस अफ़वाह में कोई सच्चाई नहीं है.'

कटरीना कैफ़

कटरीना और रणबीर ने आज तक मीडिया या अपने दोस्तों के सामने खुल कर इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वो एक साथ हैं.

वो दोनों ही अक्सर इस बात पर गुस्सा हो जाते हैं जब कोई उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करता है.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)