'डीडीएलजे' का जश्न, तस्वीरों में

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न
प्रकाशित

शाहरुख़ ख़ान और काजोल की फ़िल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते 1000 सप्ताह पूरे हो गए हैं.

इस मौक़े पर फ़िल्म की यूनिट काफ़ी उत्साहित दिखी और उन्होंने मुंबई के यश राज स्टूडियो में शानदार जश्न मनाया.

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न

इस समारोह के लिए पूरे यशराज स्टूडियो को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पोस्टरों और लाइटिंग से सजाया गया.

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न

इस मौक़े पर शाहरुख़ और काजोल ने फ़िल्म के कई दृश्यों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया.

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न

फ़िल्म में बेहतरीन संगीत देने वाली जोड़ी जतिन-ललित के जतिन ने शिरकत की साथ. जतिन के अलावा उदित नारायण भी मौजूद थे.

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न

शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्म को मिले अपार प्यार के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

डीडीएलजे 1000 हफ़्ते पूरे होने का जश्न

ग़ौरतलब है कि 19 अक्तूबर 1995 को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज़ हुई थी और तब से यह फ़िल्म सिंगल स्क्रीन थिएटर मराठा मंदिर में चल रही है.

इस फ़िल्म से आदित्य चोपड़ा ने बतौर निर्देशक फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखा था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)