हज़ार हफ़्ते की दुल्हनिया, आया नया ट्रेलर

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
प्रकाशित

शाहरुख़ ख़ान और काजोल की सुपरहिट फ़िल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 12 दिसंबर को अपने रिलीज़ के एक हज़ार सप्ताह पूरे कर रही है और फ़िल्म की यादें ताज़ा करने के लिए यशराज फ़िल्म्स ने नया ट्रेलर जारी किया है.

दो मिनट के <link type="page"><caption> इस ट्रेलर में</caption><url href="https://www.youtube.com/watch?v=c25GKl5VNeY&feature=youtu.be" platform="highweb"/></link> फ़िल्म के कुछ यादगार दृश्य हैं.

सोशल मीडिया पर इसकी काफ़ी चर्चा हो रही है और ट्विटर पर भी #DDLJNewTrailer नामका हैशटैग ट्रेंड कर रहा है.

बीस साल से सिनेमाहॉल में

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

ये फ़िल्म मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में लगातार 20 साल से चल रही है.

1995 में रिलीज़ हुई इस फ़िल्म में अनुपम खेर, सतीश शाह और दिवंगत अमरीश पुरी की भी अहम भूमिकाएं थीं.

फ़िल्म के निर्देशक थे यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा और ये भारतीय फ़िल्म इतिहास की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक है.

(बीबीसी हिंदी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)