You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
युद्ध रोकने पर अमेरिका-ईरान राज़ी, पाकिस्तान क्या बोला?
अमेरिका और ईरान ने युद्धविराम का एलान कर दिया है. उन्होंने बताया है कि इसके लिए पाकिस्तान की ओर से मध्यस्थता हुई थी.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने युद्धविराम होने पर अमेरिका और ईरान का शुक्रिया अदा किया है.
शहबाज़ शरीफ़ ने ये भी बताया है कि 10 अप्रैल को ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि इस्लामाबाद बुलाए गए हैं, जहां अंतिम समझौते पर बातचीत होगी.
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान अमेरिका की शर्तें नहीं मानता है तो उस पर विनाशकारी हमले होंगे और उसे तबाह कर दिया जाएगा.
उन्होंने ईरान को वॉशिंगटन के समयानुसार मंगलवार रात 8 बजे, यानी भारतीय समय के हिसाब से बुधवार सुबह 5.30 बजे तक की डेडलाइन दी थी.
इस डेडलाइन के खत्म होने से ठीक 10 मिनट पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक्स पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईरान और अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ तुरंत प्रभाव से लेबनान समेत हर जगह युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)