कैप्टन स्मित, जिन्हें पीएम मोदी से लेकर नेतन्याहू और ट्रंप सब कह रहे 'हीरो'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई की फ़्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ़ की है.
पीएम मोदी ने कहा, "उनकी बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. भारत को उन पर गर्व है."
उनके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने स्मित को 'हीरो' बताया है.
भारत के स्मित पर कथित तौर पर फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में उनके को-पायलट ने हमला किया था.
इस फ़्लाइट में सवार इसराइली यात्री यानिव हयून ने बुधवार को बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बताया कि स्मित ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया था.
उन्होंने कहा, "मेरा निष्कर्ष है कि उन्होंने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए हमारे लिए दरवाज़ा खोल दिया और उसके बाद बेहोश हो गए."
इस बयान के बाद नेतन्याहू ने एक्स पर दिए एक बयान में स्मित की बहादुरी की तारीफ़ की.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



