पीएम मोदी- 'नेतन्याहू ने कहा कि एक हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'

वीडियो कैप्शन, पीएम मोदी- 'नेतन्याहू ने कहा कि एक हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'
पीएम मोदी- 'नेतन्याहू ने कहा कि एक हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया'
प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई फ़्लाइट के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के 'साहस' की तारीफ़ की है.

पीएम मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम के दौरान कैप्टन स्मित का ज़िक्र किया.

पीएम मोदी ने कहा, "कल एक घटना घटी थी जिसमें भारत के कैप्टन स्मित ने धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया है. इसराइल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि एक हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया है. उनका यह पराक्रम हमें गौरव से भर देता है."

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक एक्स पोस्ट में स्मित को 'हीरो' बताया था.

दरअसल भारत के स्मित मच्छर पर कथित तौर पर फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में उनके को-पायलट ने हमला किया.

इस फ़्लाइट में सवार इसराइली यात्री यानिव हयून ने बुधवार को बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से बातचीत के दौरान बताया कि स्मित ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाज़ा खोल दिया था.

नेतन्याहू ने कहा कि स्मित ने इसराइली नागरिकों और अन्य देशों के नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बचाई है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.